{"_id":"600ad0598ebc3e333f770a38","slug":"power-team-beetan-by-villagers-in-jasrana-firozabad-news-agr477493611","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठफोरी में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा, जेई-संविदाकर्मी से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठफोरी में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा, जेई-संविदाकर्मी से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
थाना सिरसागंज क्षेत्र के बघेल मोहल्ला ग्राम में ग्रामीणों द्वारा की गई बिजली विभाग के कर्मचारिय
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/कठफोरी। थाना सिरसागंज के गांव कठफोरी में शुक्रवार को बिजली चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। बिजली विभाग का आरोप है कि विभाग की टीम की पिटाई के साथ गालीगलौज की। जबकि ग्रामीणों ने टीम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बिजली विभाग के जेई राहुल कुमार ने थाना सिरसागंज में पूर्व मंत्री सुंदर सिंह बघेल के पुत्र अवधेश प्रताप बघेल उर्फ पपई सहित तीन नामजद एवं चार पांच अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना सिरसागंज के गांव कठफोरी में शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम एक्शईएन सूर्यप्रताप विश्वकर्मा के निर्देशन में एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत, जेई सरविंद्र कुमार, राहुल कुमार टीम के साथ बिजली चेकिंग को पहुंचे थे। बिजली विभाग की टीम का कहना है वीरेंद्र नारायण के मकान के पास बिजली लाइन पर कटिया डालकर अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। घर पर मौजूद बुजुर्ग महिला से बिजली संयोजन से संबंधी अभिलेख मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि गांव के निवासी धर्म सिंह, सपा नेता पपई उर्फ अवधेश प्रताप और अवनीश कुमार सहित चार-पांच अन्य लोग चेकिंग बंद करके गांव से चले जाने की धमकी देने लगे। आरोप है कि टीम ने चेकिंग की बात की तो जेई राहुल कुमार एवं संविदा कर्मी मुन्नेश के साथ गाली गलौज करने के साथ उसकी पिटाई कर दी। बिजली विभाग की टीम ने इन तीनों सहित चार-पांच अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित चार पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रामीण बोले बिना परिचय दिए घर में घुसकर बना रहे थे वीडियो
कठफोरी। कठफोरी के ग्रामीणों का आरोप है बिजली विभाग की टीम के लोग बिना परिचय बताए घरों में घुसकर वीडियो बना रहे थे। जोरावर सिंह पाल के घर में पूरा बिल भरे होने के बाद भी घुस गए और कनेक्शन काट दिया। डॉ. उपेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि मीटर के हिसाब से बिल भरा जा रहा है फिर भी घुस गए। मेरी मां एवं अनुज वधू घर पर थी। फोन करने पर घर पर पहुंचा तो टीम जा चुकी थी।
विज्ञापन
अगस्त 2020 में बिजली विभाग ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
फिरोजाबाद। बिजली विभाग के तत्कालीन जेई मनीष कुमार ने 18 अगस्त 2020 को बिजली चेकिंग को गांव में पहुंचे थे। इस दौरान टीम के साथ दुष्यंत एवं धर्म सिंह ने अभद्रता करते हुए पिटाई की। एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत का कहना है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही कारण है कि दोबारा से टीम पर हमला किया है।