फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   potato seeds will allocate lottery system

लाटरी पद्धति से होगा आलू बीज का आवंटन

Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
potato seeds will allocate lottery system
- फोटो : demo pic
उद्यान विभाग ने की 7700 क्विंटल बीज की मांग
विज्ञापन

कीमत तय होने पर उद्यान विभाग किसानों से लेगा आवेदन
उद्यान विभाग ने शासन से सब्जियों के राजा आलू के 7700 क्विंटल बीज की डिमांड की है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के 7700 क्विंटल आलू बीज का मांग पत्र उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक को पहले ही भेजा जा चुका है।  शासन से दरें तय होने के बाद आलू बीज के लिए आवेदन पत्र लिए आलू उत्पादक किसानों से लिए जाएंगे। आवंटन लाटरी पद्धति के आधार पर होगा। कुफरी बहार आधारित प्रथम सीड साइज की डिमांड अधिक होने के कारण इस प्रजाति की सबसे अधिक 5400 क्विंटल आलू बीज मंगाया गया है। इसके अलावा कुफरी ख्याति, कुफरी सूर्या, कुफरी चिप्सोना-वन प्रथम सीड साइड के साथ कुफरी चिप्सोना फोर, कुफरी फ्राईसोना, कुफरी चिप्सोना थ्री, कुफरी सदाबहार आदि प्रजातियों का आलू बीज भी मंगाया गया है। हालांकि उद्यान विभाग द्वारा आलू का बीज अगैती किस्म की बुआई करने वाले किसानों को उपलब्ध नहीं हो सकेगा। क्योंकि अभी विभाग की ओर से दर की तय नहीं हो सकी है। ऐसे में अगैती आलू की बुआई करने वाले किसानों ने सीधे गोदामों से बीज मंगाने का फैसला किया है।   


आलू बीज की निकासी करें किसान
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने आलू उत्पादक किसानों से कहा कि वे कोल्ड स्टोरेज से आलू बीज की निकासी करके बाजार में बिक्री कर लें। क्योंकि आलू की दरों में निरंतर गिरावट आ रही है। वहीं कोल्ड स्टोरेज संचालकों से आलू बीज की निकासी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed