{"_id":"5dd03b618ebc3e54c20b8305","slug":"post-office-firozabad-news-agr415468837","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग ने एआरटीओ को सौंपे 239 ड्राइविंग लाइसेंस, नही मिला इनका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग ने एआरटीओ को सौंपे 239 ड्राइविंग लाइसेंस, नही मिला इनका पता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करीब छह माह पूर्व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जिनके पते पर अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पहुंचे हैं। ऐसे लोगों 239 ड्राइविंग लाइसेंस डाक विभाग ने स्थानीय परिवहन विभाग को सौंप दिए है। अब इन लाइसेंस की सूची एआरटीओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। यह सभी लोग अब एआरटीओ से संपर्क कर सकते हैं।
एआरटीओ कार्यालय में छह से सात माह पूर्व कई लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। विभाग द्वारा उनके लाइसेंस संबंधित पते पर भेज दिए गए। लेकिन कई लोगों को लाइसेंस नहीं मिले। दो दिन पूर्व लखनऊ डाक विभाग द्वारा एआरटीओ कार्यालय को 239 ड्राइविंग लाइसेंस सौंप दिए गए जिनके पते नहीं मिल रहे थे।
ऐसे लाइसेंसों को वितरण करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। आवेदनकर्ता को यह पता हो सके कि लाइसेंस बना अथवा नहीं। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने बताया कि डाक विभाग द्वारा सौंपे गए लाइसेंस की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। जिन लोगों के लाइसेंस होंगे, उनका सत्यापन कराकर लाइसेंस दे दिया जाएगा। सत्यापन में पता गलत पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।