फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Polytechnic paper was simple, open face

पॉलिटेक्निक: पेपर आया सरल, खिले चेहरे

Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic paper was simple, open face
रविवार को पॉलीटेक्निक की परीक्षा आहूत की गई
 पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शहर के सभी केंद्रों पर सख्ती से कराई गई। दो अलग-अलग पालियों में आयोजित परीक्षा में साढे़ तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन शहर के छह केंद्रों पर हुआ। प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद नजर आए। प्रश्न पत्र सरल आने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। अन्य जनपदों से भी परीक्षार्थी पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आए। पहली पाली में सुबह आठ बजे से आयोजित परीक्षा में से 3200 परीक्षार्थियों में से करीब 390 अनुपस्थित रहे। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में  600 परीक्षार्थियों में से 84 छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। पीडी जैन इंटर कॉलेज में 500 में से 72 ने परीक्षा छोड़ी। डीएवी इंटर कॉलेज में 400 में से 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तिलक इंटर कॉलेज में 400 में से 364 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। नोडल अधिकारी केसी शर्मा ने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी भी केंद्र पर नजर बनाए रहे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन



परीक्षा से पहले मन में टेंशन थी। कैसा पेपर आएगा।? लेकिन प्रश्नपत्र देखा तो काफी खुशी हुई। 
शालू राठौर,  छात्रा 

पेपर में कैमेस्ट्री का भाग सरल आया। पेपर के सभी प्रश्न सरल थे। समय से पहले ही प्रश्न हल कर दिया। 
लवी, छात्रा 

रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान का खंड काफी सरल था। किसी भी तरीके की कोई प्राब्लम नहीं हुई।
रेखा यादव, छात्रा  

पेपर एकदम सरल था। परीक्षा से पहले मन में डर था लेकिन पेपर देखकर खत्म हो गया। अब बस अच्छे नंबर की उम्मीद है।
शिवम शर्मा, छात्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed