{"_id":"5dc1b9788ebc3e5b355ef9b0","slug":"polution-firozabad-news-agr4138864111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम, विप्रा व एआरटीओ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम, विप्रा व एआरटीओ को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने थमाए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वायु प्रदूषण के प्रकोप के मद्देनजर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम, विप्रा एवं एआरटीओ कार्यालय को नोटिस जारी किए हैं। तीनों विभागों को प्रदूषण की रोकथाम हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।
दिनों दिन बढ़ रहे वायु प्रदूषण के मद्देनजर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सक्रियता बढ गई है। प्रदूषण की रोकथाम हेतु जरूरी उपायों पर गौर किया जा रहा है। इसी क्रम में बोर्ड द्वारा गत दिनों नगर निगम,शिकोहाबाद-फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण एवं एआरटीओ कार्यालय को नोटिस जारी किए गए। हैं। जारी नोटिस के अनुसार नगर निगम को कूड़ा-कचरा ढोने वाले वाहनों के ऊपर कपड़ा अथवा तिरपाल ढकने के निर्देश दिए हैं।
वहीं उप संभागीय परिवहन अधिकारी को डीजल वाहन की धुएं की जांच व प्रतिबंधित वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मनोज कुमार जारी नोटिस में विप्रा की सीमा में निर्माणाधीन भवनों में मिट्टी का भराव व ध्वस्तीकरण जैसे कार्यों में पानी का छिड़काव सुनिश्चित कराने को कहा गया है। ताकि मिट्टी के कण इधर-उधर प्रवाहित नहीं हों।