{"_id":"6138f49c8ebc3e847778efeb","slug":"political-organizations-will-not-be-able-to-distribute-food-firozabad-news-agr5067942107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक संगठन नहीं बांट सकेंगे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक संगठन नहीं बांट सकेंगे भोजन
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! 100 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के बाहर भाजपा द्वारा लगाए गए भोजन वितरण कैंप में म?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल के प्रकोप के बीच सौ शैय्या अस्पताल परिसर में निशुल्क भोजन वितरण करने वाले राजनीतिक दलों पर प्रशासन ने बुधवार को शिकंजा कस दिया। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए स्टॉल बंद करने के निर्देश जारी किए।
डेंगू और वायरल के प्रकोप के बीच भाजपा और कांग्रेस ने मरीजों के तीमारदारों की मदद के लिए भोजन उपलब्ध कराने को सौ शैय्या अस्पताल परिसर के बाहर कैंप लगाया था। कांग्रेस ने मंगलवार को कैंप लगाकर भोजन का वितरण किया था। बुधवार को भाजपा ने भी कैंप लगाकर भोजन वितरण कराने की व्यवस्था की। हालांकि दोपहर में नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने भोजन वितरण कैंप पर लगे होर्डिंग्स एवं बैनरों को हटाने एवं कैंप बंद करने के निर्देश दिए।
नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने कहा कि भोजन वितरण के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल स्वयंसेवी संस्था अथवा एनजीओ द्वारा भोजन वितरण किया जा सकता है। एनजीओ अथवा स्वयंसेवी संस्था द्वारा तैयार भोजन की सैंपलिंग कराने के साथ गुणवत्ता की जांच की जाएगी। भोजन तैयार किए जाने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
- कांग्रेस ने जनसेवा के लिए मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क भोजन वितरण कैंप लगाने और निशुल्क एंबुलेंस मुहैया कराने का फैसला लिया है। कांग्रेस इसमें कोई राजनीति नहीं करना चाहती है। प्रशासन ने होर्डिंग्स बैनरों को सत्ताधारी दल के दबाव में हटवाया हैं। मैने होर्डिंग्स बैनरों को हटवा दिया है लेकिन मरीजों की सेवा जारी रखी जाएगी।
संदीप तिवारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस फिरोजाबाद