{"_id":"630e4e2a155bf13b7101cb1d","slug":"police-will-get-dna-of-youth-found-from-agra-bhagwan-talkies-firozabad-news-agr5450445192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा भगवान टॉकीज से मिले युवक का डीएनए कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा भगवान टॉकीज से मिले युवक का डीएनए कराएगी पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा भगवान टाकीज के समीप घूमने वाले मानसिक रुप से कमजोर युवक को फरिहा निवासी कुछ लोग अपना भाई बताकर फरिहा ले आए थे। युवक की खोजबीन करते हुए दूसरा पक्ष भी फरिहा पहुंच गया। यह पक्ष युवक को अपना बेटा बता रहा है। एक युवक के दो दावेदार होने पर मामला फरिहा थाने तक पहुंच गया। युवक को लेकर रविवार को थाने पर पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। अब पुलिस युवक का डीएनए परीक्षण कराने की बात कह रही है।
फरिहा क्षेत्र के गांव शेखनपुर निवासी सूरजपाल का भाई हरपाल (36) करीब 12 साल पहले लापता हुआ है। उस वक्त हरपाल की उम्र करीब 24 साल थी। तब भी वह मानसिक रुप से कमजोर था। युवक की परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। गांव शेखनपुर निवासी सूरजपाल का कहना है कि हरपाल उनका भाई है। वह 12 साल पहले लापता हुआ था। उसकी शादी भी हो चुकी थी। करीब 15 दिन पूर्व हरपाल उनके भांजे शिव कुमार को आगरा भगवान टॉकीज के पास घूमता हुआ मिला था। शिव कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद हम लोग वहां पहुंचे और हरपाल को गांव ले आए। उधर आगरा के तीसफुटा निवासी मुन्ने खां भी युवक की खोजबीन करते हुए रविवार को फरिहा क्षेत्र के गांव शेखनपुर पहुंच गए। मुन्ने खां का कहना था कि युवक उनका बेटा यूनिस है।
एक युवक के दो दावेदार होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण युवक को लेकर फरिहा थाने आ गए और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। फिलहाल युवक को पुलिस ने सूरजपाल की सुपुर्दगी में दिया है। मंगलवार को मुन्ने खां परिवार के लोगों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे। यहां मौजूद सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही युवक को खुद का बेटा बताते हुए कहा कि उसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी के जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इस पर सीओ शिकोहाबाद ने कहा कि युवक का डीएनए परीक्षण कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आगरा में मिला युवक किस परिवार का है।