{"_id":"5921a1624f1c1b3f6a535e31","slug":"police-team-honored-on-the-successful-recovery-of-sanjay","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
यूपीजीएमएस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपतियों की संस्था यूपीजीएमएस ने रविवार को एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उद्यमी संजय मित्तल की सकुशल बरामदगी पर एसएसपी, डीएम, पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और एसओजी टीम के साथ-साथ विधायकों को सम्मानित किया गया।
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अपहरण की सूचना मिलने पर मैंने तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्यमी संजय मित्तल को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। अपराधियों और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए हाइवे के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल ठीक कराने की बात कही। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि उद्यमी संजय मित्तल के अपहरण की जैसे ही सूचना मिली, सभी टीमाें को अलर्ट कर दिया था। इसका परिणाम भी बेहतर मिला। जनता का भी बेहतर सहयोग मिला। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन उद्यमी, व्यापारी, आमजन की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। यह भले ही उद्यमी का मामला था लेकिन मैं विश्वास दिलाना चाहती हूं कि चाहे किसी भी व्यक्ति के साथ घटना है, इसी तरह सक्रियता से कार्रवाई कराई जाएगी। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ टूंडला सुरेंद्र प्रकाश, विधायक शिकोहाबाद डा. मुकेश वर्मा और भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता का भी सम्मान किया गया। डीएम का सम्मान उद्यमी संजय मित्तल की पत्नी एकता मित्तल, मां और बहन ने किया।
समारोह में उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, राज कुमार मित्तल, हेमंत अग्रवाल बल्लू, प्रदीप मित्तल पम्मी, देवीचरन अग्रवाल, राज नरायन गुप्ता मुन्ना, ललतेश जैन, अजीत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल पूजा, सुनील टंडन, बीएस गुप्ता, अनिल मैनेजर, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
उद्योगपति को शरण लेने वाले परिवार को भूल गए लोग
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। उद्योगपति संजय मित्तल ने बदमाशों के चंगुल से छूट कर टूंडला के बसई गांव के पास बनी कृष्णापुरम कालोनी में शिक्षक विजय कुमार के मकान में शरण ली थी। बदमाशों से मोर्चा लेते हुए इस परिवार से संजय मित्तल को घर के अंदर छिपाया और पुलिस को भी सूचना दी। सम्मान समारोह में चर्चा थी कि समारोह के दौरान इस परिवार को भुला दिया गया। वारदात वाले दिन नगला भाऊ पर यूपी 100 को सूचना देने वाले युवक विपिन को भी याद नहीं किया गया। सपा का कोई भी जनप्रनिधि समारोह में नहीं था।