फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police rushed to the scene of a robbery; the incident turned out to be a fight.

Firozabad News: उपचार के दौरान महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया आरोप

Fri, 27 Feb 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to the scene of a robbery; the incident turned out to be a fight.
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के रामनगर की एक महिला की बीमारी के कारण आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मायका पक्ष ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसआरडी स्कूल के पास राम नगर थाना लाइनपार निवासी निशा (23) काफी समय से बीमार चल रही थी। उसे करीब चार दिन पहले आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर लेकर आ गए। मायका पक्ष से पिता रामभरोसी लाल भी परिजनों के साथ रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात जिला एटा से आ गए। महिला के परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका अपने पीछे एक 14 माह के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गई है। पति दीपक मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्या ने बताया कि मृतका की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका के मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में बेटे के नाम में जमीन का कुछ हिस्सा करने को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन आपसी सुलहनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed