{"_id":"6942f44659def27c150208ab","slug":"police-placed-several-congress-leaders-under-house-arrest-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163262-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
Wed, 17 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष द्विवेदी के घर बुधवार देररात्रि तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : कांग्रेस नेता मनीष द्विवेदी के घर बुधवार देररात्रि तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
फिरोजाबाद। कांग्रेस द्वारा 18 दिसंबर को भाजपा कार्यालय का घेराव किए जाने की घोषणा के साथ देररात पुलिस फोर्स सक्रिय हो गया। कांग्रेस नेताओं के घर संबंधित थाना पुलिस के सिपाही पहुंच गए। कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। कांग्रेस नेता घरों में रुकने के बजाय दूसरे स्थान पर रुकने को मजबूर हो गए हैं।
कांग्रेस द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने सहित अन्य मामलों को लेकर 18 दिसंबर को दोपहर 11 बजे भाजपा कार्यालय का घेराव किए जाने की घोषणा की है। प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन की घोषणा की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई। देररात को कांग्रेस नेताओं के घरों पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मेरे आवास पर थाना रसूलपुर के एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी है। यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने का काम कर रही है। लेकिन हम इससे झुकने वाले नहीं है।
महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि मेरे पास फोन आया था। हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण घर पर नहीं रुका हूं। कांग्रेस नेता एवं मैनपुरी के प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग को भी पुलिस खोजती दिखाई दी। कांग्रेस नेता मनीष द्विवेदी के घर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिया है। इसके साथ युवा जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं को तलाश रही थी।