फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police have arrested four accused while gambling in firozabad

Firozabad: 15 साल बाद जमानत पर बाहर आया हत्यारोपी, बड़ी वारदात का बना रहा था प्लान; पहुंची पुलिस और दबोचा गया

Sun, 08 Oct 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 07:12 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक हत्यारोपी 15 साल बाद जमानत पर बाहर आया। वह एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police have arrested four accused while gambling in firozabad
फिरोजाबाद में पुलिस ने शातिर बदमाश को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी 15 साल बाद जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। वह फिर किसी हत्याकांड को अंजाम देने की फिराक में था। उसके साथ उसके चार साथी भी दबोचे गए। इसके पास से तमंचा, कारतूस एवं नकदी बरामद हुई है। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदमाह तेल गली का है। यहां के निवासी रामनरेश उर्फ भोला (54) पिछले 15 वर्षों से हत्या के आरोप में जेल में बंद था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से छूटा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसे जुआ खेलते हुए धर दबोचा। साथ ही उसके साथियों रवि शर्मा निवासी माडई थाना शिकोहाबाद, दिनेश तथा सुनील निवासी विदरखा थाना शिकोहाबाद को भी पकड़ा। इन्हें गांव विदरखा में देशी शराब के ठेके के पीछे जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Firozabad: फांसी से झूली विवाहिता, मायकेवाले बोले- ससुरालीजन दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को तो दबोच लिया। लेकिन, एक अभियुक्त सोनू उर्फ टोपी उर्फ सौरभ निवासी धोबी गली कटरा बाजार थाना शिकोहाबाद फरार हो गया। इसके खिलाफ कुल 17 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो तमंचे, कुल 25 कारतूस, दो बाइकें एवं 21500 रुपये की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

चार लोगों की हत्या कर चुका है रामनरेश 

रामनरेश ने पूछताछ में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह को बताया कि वह 15 साल बाद जेल से जमानत पर छूटा था। वह शिकोहाबाद में अपने दुश्मन की हत्या करने की योजना में था। अब तक उसने चार हत्याएं की हैं। पुलिस ने उसको जेल भेजा है।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: इंजेक्शन लगाने से हो गई युवक की मौत, शव को दुकान में बंद कर भाग गया झोलाछाप, ऐसे हुआ खुलासा

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि जुआ खेलते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार चल रहा है। इनमें से एक जमानत पर जेल से बाहर आया है। वह शिकोहाबाद में अपने दुश्मन की हत्या करने के फिराक में था। इससे पूर्व ही उसे व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed