{"_id":"65229be356a3512afc01c1e5","slug":"case-of-death-of-young-man-due-to-wrong-injection-by-quack-has-come-to-light-in-mainpuri-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: इंजेक्शन लगाने से हो गई युवक की मौत, शव को दुकान में बंद कर भाग गया झोलाछाप, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: इंजेक्शन लगाने से हो गई युवक की मौत, शव को दुकान में बंद कर भाग गया झोलाछाप, ऐसे हुआ खुलासा
Sun, 08 Oct 2023 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:39 PM IST
सार
मैनपुरी में इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हो गई। घबराया झोलाछाप शव को दुकान में ही बंद करके भाग गया।खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
Mainpuri News: पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद परिजन व पुष्पेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के कनिकपुर गांव का है। गांव निवासी सिपाहीराम के 35 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के शरीर में छोटे-छोटे दाने निकल आए थे। शनिवार की सुबह 10:30 बजे वह गांव में ही झोलाछाप लटूरी सिंह के पास पहुंचा। लटूरी सिंह ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पुष्पेंद्र का शव लेकर झोलाछाप फिरोजाबाद तक गया। यहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचा, जमीन पर गिरी; दहशत में पीड़िता व परिवार
विज्ञापन
वहां से लौटने के बाद शव को घर पर रखकर दुकान बंद करके फरार हो गया। पुष्पेंद्र के परिजन बाहर थे। मौत की सूचना पर परिजन रविवार को घर पहुंचे। भाई रुपेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप द्वारा गलत इंजेक्शन देने की बात कही। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।