फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police attached property worth eight lakh of liquor mafia in Firozabad

शराब माफिया की लाखों की सपत्ति कुर्कः तस्करी के पैसे से बनाया था घर व दुकान, गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई

Mon, 27 Feb 2023 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। तस्करी करके अर्जित किए गए धन से बनाई गई अचल संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया। पुलिसिया कार्रवाई से माफिया में भय व्याप्त है। 
 

विज्ञापन
Police attached property worth eight lakh of liquor mafia in Firozabad
शराब माफिया की संपत्ति कुर्क - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सोमवार को पुलिस ने उसकी आठ लाख 41 हजार रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में खलबली मची है।

विज्ञापन


मामला नगला खंगर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव का है। गांव निवासी सुभाष शराब का अवैध कारोबार करता था। नगला खंगर थाना पुलिस ने सुभाष के खिलाफ धारा 14(1) गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए 3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया था। 

विज्ञापन

तस्करी करके अवैध रूप से धन अर्जित किया

आरोपी द्वारा शराब की तस्करी करके अवैध रूप से धन अर्जित किया गया था। इस धनराशि से खाता संख्या 86 गाटा संख्या 108 रकबा 0.032 हेक्टेयर गांव ढकरई में सड़क किनारे अवैध रुप से दो दुकानें पक्की मय तलघर का निर्माण किया गया था। इसकी अनुमानित कीमत 8 आठ लाख 41 हजार रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के तहत की गई कार्रवाई

सोमवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र की इस अचल संपत्ति को कुर्क किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की करीब आठ लाख 41 हजार रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। कार्रवाई पुलिस प्रशासनिक अफसरों के निर्देश पर गैंगस्टर के तहत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed