फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police and administration should stop harassment of district panchayat members and their families

जिला पंचायत सदस्यों एवं उनके परिजनों का उत्पीड़न रोके पुलिस एवं प्रशासन

Tue, 08 Jun 2021 07:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Police and administration should stop harassment of district panchayat members and their families
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल यादव उर्फ डीपी के नेतृत्व में डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी से मिला। सप नेताओं ने कहा कि
विज्ञापन

सरकार के दबाव में सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों और उनके परिजनों का उत्पीड़न प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। इस पर रोष जाहिर किया।
सपा नेताओं ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है। फिरोजाबाद जिले में 33 जिला पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 21 सदस्य समाजवादी पार्टी के हैं जिनकी पूर्ण आस्था समाजवादी पार्टी में है। वर्तमान में सरकार के दबाव में जिला प्रशासन विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के द्वारा पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों एवं उनके परिजनों का उत्पीड़न एवं अपमान करने का काम किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, जिला प्रवक्ता प्रेम सिंह यादव, शिव प्रताप यादव जसराना, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, कमलेश यादव, सपा महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, जगमोहन यादव, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, देवेद्र गुर्जर, राहुल यादव, प्रमोद कुमार, शालू यादव, वरुण यादव, दिलीप सिंह यादव मोहित शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed