फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pointed out the achievements of the government cyclists

साइकिल सवारों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Mon, 09 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला फीरोजाबाद
अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 09 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pointed out the achievements of the government cyclists
साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अखिलेश सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने को सपाई साइकिल लेकर गांव-गांव घूम रहे हैं। सोमवार को भी टूंडला के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें शामिल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव उर्फ छोटू ने दावा किया कि चुनावी सभाओं ने जनता से किए सभी वादे समाजवादी पार्टी ने पूरे किए हैं।  
विज्ञापन


श्रीनगर पचोखरा से सोमवार को जिला पंचायत सदस्य बृजेश उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली एटा रोड, सुभाष चौराहा, मुख्य बाजार से होते हुए तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। समाजवादी पार्टी की नीतियों की जानकारी लोगों को दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार ने प्रदेश के विकास को जितना काम किया है, अब तक किसी भी सरकार ने उतने विकास कार्य नहीं कराए थे।
विज्ञापन


वहीं सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने कहाकि प्रदेश सरकार के कामकाज से जनता खुश है। दावा किया कि सूबे में फिर से समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर मोहनदेव शंखवार, उमाशंकर शर्मा, राजेन्द्र सिंह, संतोष उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, अशोक चौहान प्रधान, राम प्रकाश यादव, रामेश्वर दयाल शर्मा, जयवीर सिंह, मान पाल सिंह, उमेश पाराशर, टीटू सिंह, बॉबी परिहार, शेर सिंह चौहान, प्रेमपाल चौहान, केहरी सिंह जाटव, सुमित उपाध्याय, राजेन्द्र जाटव, श्याम सुंदर पाठक, मोहन शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं सपा व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष पवन कक्कड़ के नेतृत्व में दीपा का चौराहा से निकाली गई साइकिल रैली मुख्य बाजार, नई बस्ती, अनामिका रोड, तेल मिल रोड, एमपी रोड होते हुए सपा कार्यालय पहुंची। रैली में मोहम्मद फहीम, अशोक यादव, सुभाष कक्कड़, वीरेश यादव, ओम प्रकाश दिवाकर, अनुराग मेवाती, सुनील गुप्ता, सोहन सिंह, दामोदर माहौर, संजीव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed