{"_id":"6927432a2c9a04337b0f46ee","slug":"picu-ward-full-patients-being-shifted-to-general-ward-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-161611-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीआईसीयू वार्ड फुल, जनरल वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीआईसीयू वार्ड फुल, जनरल वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे मरीज
Wed, 26 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में बनाया गया पीआईसीयू वार्ड इस समय फुल चल रहा है। गंभीर बच्चों को जनरल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों ने सर्दी के माैसम में बच्चों के बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
सर्दी के मौसम में बीमारियां भी बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1200 से 1500 मरीजों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें 150 से अधिक बच्चे प्रतिदिन अलग-अलग बीमारियों के पहुंच रहे हैं। कोल्ड डायरिया, निमोनिया और तेज बुखार जैसे मरीजों को भर्ती करने की जरूरत होती है। गंभीर मामलों के लिए पीआईसीयू वार्ड बनाया गया है जिसमें वर्तमान में कोई भी बेड खाली नहीं है।
बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एलके गुप्ता का कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए प्रयास किया जा रहा है। हमारे अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्थान है। एक वार्ड भर जाता है ताे उसे दूसरे बालरोग वार्ड में भर्ती कर देते हैं।
विज्ञापन
बच्चों की सेहत में बरतें सजगता
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने कहा कि बच्चे में खांसी-जुकाम के लक्षण दिखने पर जल्दी ही चिकित्सीय परामर्श लें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों जाने से बचें। बच्चों को धूप में खेलने दें। बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं। खासकर सुबह-शाम के समय, टोपी, मोजे और दस्ताने का उपयोग करें।