{"_id":"6474f157099f7e28850eeb14","slug":"person-killed-after-being-hit-by-passenger-train-not-identified-firozabad-news-c-25-1-173293-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पैसेंजर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पैसेंजर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
फिरोजाबाद। सोमवार सुबह टूंडला से कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। जीआरपी मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। टूंडला से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी जैसे ही फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-दो पर पहुंची। इसी बीच एक 55 वर्षीय व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक की जेब से उसकी पहचान से जुड़ी कोई चीज बरामद नहीं हुई। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद