{"_id":"61c762a7099a984a2d7345d1","slug":"people-seen-without-masks-and-social-distance-firozabad-news-agr519114295","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क और सामाजिक दूरी के दिख रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क और सामाजिक दूरी के दिख रहे लोग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं रोडवेज विभाग भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बसों में यात्रा करने वाले लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। वहीं बाजारों में भी दुकानों पर भीड़ लग रही है। यहां भी न तो दुकानदार कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही लोग। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
कोरोना की दूसरी लहर में लोग बेपरवाह हो गए थे तो बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। अब कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही हैं। शनिवार को तिराहे से गुजर रही रोडवेज बसों में बैठे यात्री बिना मास्क नजर आए। बस कंडक्टर और ड्राइवर ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। डग्गामार वाहन और ऑटो चालक भी सवारियों को ठूसकर बैठा रहे थे। वहीं बाजार में दुकानदारों को बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान नहीं देने के आदेश दिए हैं। इसका असर भी नहीं दिखाई दे रहा। दिल्ली और अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से ओमिक्रॉन का खतरा अधिक है।
विदेश से आए, जांच में कर रहे आनाकानी
विदेश से आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराना अनिवार्य है। इसी सप्ताह दुबई से टूंडला आया एक युवक स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बन गया है। युवक पिछले तीन दिनों से कोरोना जांच के नाम पर स्वास्थ्य विभाग को गुमराह कर रहा है। टीम कई बार युवक के घर पहुंची है। टीम युवक के घर के इंतजार करके लौट आ रही है। सीएमओ ने टूंडला स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह पुलिस की मदद से युवक की जांच कराएं। इधर, शिकोहाबाद के माधोगंज में विदेश से आया युवक भी विभाग को ऐसे ही परेशान कर रहा था। पुलिस ने पहुंचकर युवक का सैंपल कराया था।