{"_id":"582622b84f1c1bc932b3a94f","slug":"people-rushed-to-buy-salt-there-was-confusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक खरीदने दौड़े लोग, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक खरीदने दौड़े लोग, अफरा-तफरी मची
Amar Ujala
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
नमक तीन सौ रुपये किलो बिकेगा..। यह अफवाह सुनते ही लोग नमक लेने के लिए बाजार की तरफ दौड़ पड़े।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक तीन सौ रुपये किलो बिकेगा..। यह अफवाह सुनते ही लोग नमक लेने के लिए बाजार की तरफ दौड़ पड़े। शहर का प्रमुख बजरिया बाजार के साथ-साथ अन्य बाजारों में नमक खरीदने वालों की भीड़ टूट पड़ी। देखते ही देखते दुकानों से नमक खत्म होने लगा। दस से पंद्रह रुपये किलो तक बिकने वाला नमक पचास रुपये किलो तक बिक गया। खबर है कहीं-कहीं लोगों ने सौ रुपये किलो तक खरीदा। नमक को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एक दुकान से कुछ लोग नमक की थैली लूट ले गए इससे बजरिया में भगदड़ मच गई। लोगों ने बाजार बंद कर दिया।
शुक्रवार की शाम को बजरिया में अचानक कई लोग नमक खरीदने पहुंचे। किसी ने चार थैली तो किसी ने दो बोरी नमक खरीद डाला। तमाम लोग पांच सौ के नोट से नमक खरीद रहे थे। दुकानदारों की मानें तो नमक खरीदने वालों का कहना था कि दिल्ली में नमक महंगा हो गया। हालात यह बनें कि हर दुकान पर भीड़ लग गई। दुकानदार नमक की थैली नहीं दे पा रहे थे। कई दुकानदारों ने भीड़ को आता देख नमक का स्टॉक खत्म होने की बात कह दी। भगवती प्रसाद जैन की दुकान से करीब साढ़े तीन क्विंटल नमक एक घंटे में बिक गया। हर परचूनी की दुकान पर यही आलम दिखाई दे रहा था। भीड़ अधिक बढ़ी तो दुकानदारों ने बाजार बंद करना शुरू कर दिया। बजरिया का बाजार साढे आठ बजे बंद हो गया। पुलिस फोर्स बाजार में सक्रिय दिखाई दिया। नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी चौराहा के साथ आकाशवाणी रोड की दुकानों पर नमक के महंगा होने की बात कहते हुए काफी लोग नमक खरीदने पहुंचे। गांधीनगर चौराहे स्थित फुटकर दुकान पर नमक खरीदने लोग पहुंचे।
बजरिया में एक परचून विक्रेता की दुकान में घुस कर कुछ लोग नमक की थैलियां लूट ले गए। इससे बजरिया में भगदड मच गई। लोगों ने दुकानें बंद कर दीं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी व्यापारी नेताओं के साथ बाजार पहुंचे। उनकी सीओ सिटी से जमकर नोकझोक हुई। व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि जिस तरह से बजरिया में आज भीड़ नमक लेने उमड़ी उस दौरान कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। व्यापारियों ने कहा कि यदि शनिवार से बाजार में पुलिस फोर्स तैनात नहीं किया गया तो रविवार से बाजार बंद कर दिया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष कंहैया लाल गुप्ता का कहना है कि कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निबटे।
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़ ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कुछ लोग अफवाह फैलाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। किसी कोरी अफवाह पर विश्वास नहीं करें। नमक एवं चीनी कुछ भी महंगा नहीं हुआ। बाजारों में खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, गाडियों से किया एलान
फीरोजाबाद। नमक को लेकर फैली अफवाह पर पुलिस फोर्स बाजार में आ गया। पुलिस फोर्स ने घंटाघर चौराहे पर एकत्रित लोगों को बाजार से हटाया। गाडियों से एलान किया गया कि अफवाह न फैलाएं अन्यथा जेल भेजा जाएगा।
करंसी आने पर चालू होंगे एटीएम-एलडीएम
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। लीड बैंक प्रबंधक सुरेद्र कुमार ने कहा कि आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के द्वारा हमें एटीएम के लिए करेंसी अभी तक मुहैया नहीं कराई हैं। इसी कारण एटीएम को चालू नहीं कर पा रहे हैं। करेंसी के आने के साथ शीघ्र ही एटीएम चालू किए जाएंगे। पांच सौ व एक हजार के नोट एक्सचेंज किसी भीं बैंक से कराएं।