फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People falling prey to viral fever, queue of patients in emergency

Firozabad News: वायरल बुखार की चपेट में आ रहे लोग, इमरजेंसी में मरीजों की कतार

Sun, 05 Jul 2026 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
People falling prey to viral fever, queue of patients in emergency
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी और उमस अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिले में वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को सामान्य ओपीडी बंद होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज सीधे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। दिनभर मरीजों की भीड़ के कारण इमरजेंसी में आपाधापी की स्थिति बनी रही। चिकित्सकों को लगातार मरीजों का उपचार करना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द, गले में संक्रमण और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचते रहे। बुजुर्गों और बच्चों की संख्या अधिक रही। कई मरीजों को तेज बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत के कारण इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार दिया गया। ओपीडी बंद होने से सामान्य बीमारी वाले मरीज भी इमरजेंसी पहुंचे, जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर अतिरिक्त दबाव रहा। ट्रॉमा सेंटर में भी बेड लगभग पूरे दिन भरे रहे और मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 67 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया। मेलों में मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर भी किया गया। इसके बावजूद गंभीर मरीजों का रुख मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की ओर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
तेज बुखार
सर्दी, खांसी और गले में दर्द
बदन दर्द और कमजोरी
उल्टी या दस्त
सांस लेने में तकलीफ



बारिश के बाद धूप और उमस बढ़ने से वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों का दबाव अधिक रहा। उन्होंने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, बाहर का दूषित भोजन न खाने और बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि बुखार दो-तीन दिन तक बना रहे या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करानी चाहिए।
डॉ. मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed