फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PCS exam: 18 sector and static magistrates and 850 room inspectors deployed

पीसीएस परीक्षा: 18 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 850 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती

Tue, 07 Oct 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
PCS exam: 18 sector and static magistrates and 850 room inspectors deployed
सांकेतिक 
जिले में 12 अक्तूबर को 18 केंद्रों पर होगी यूपी पीसीएस परीक्षा, दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा 12 अक्तूबर को जिले के 18 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 850 कक्ष निरीक्षक की ड्यटी लगाई है, साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रशासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की ओर तैयारियां की जा रही हैं। केंद्रों का भौतिक सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। इन केंद्रों पर दो पालियों में 7584 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 से 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह आयोग की ओर से जारी नियमों का सख्ती से पालन करें। परीक्षा से एक दिन पहले भी 11 अक्तूबर को अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश हैं। शासन द्वारा पर्यवेक्षक बनाए गए प्रकाशचंद्र ने भी जिले में निगरानी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस धीरेंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के सभी 18 केंद्रों में निगरानी की कड़ी व्यवस्था की गई है। कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। आयोग की ओर से परीक्षार्थियों के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, महात्मागांधी इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर काॅलेज, गोपाीनाथ इंटर कॉलेज, एके डिग्री कॉलेज, नारायण कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज, बीडीएम कॉलेज, पालीवाल डिग्री कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, नारायण इंटर कॉलेज, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज, गिरधारी इंटर काॅलेज, एमजी पीजी कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज, सीएल जैन कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed