फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patients reached hospital for CT scan, returned disappointed

Firozabad News: सीटी स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज, लौटे निराश

Mon, 08 Jul 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Patients reached hospital for CT scan, returned disappointed
फिरोजाबाद। बेहतर इलाज की आस में मेडिकल कॉलेज में रोज करीब 1200 मरीज पहुंचते हैं। यहां भी सरकारी सुविधाओं का उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। एक सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन खराब है। जांच के लिए मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। वहीं गरीब मरीज निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शासन ने सीटी स्कैन करने का ठेका एक प्राइवेट एजेंसी कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड पुणे को पीपीपी माडल पर दिया है। हर रोज 40 से 50 मरीज सीटी स्कैन कराते थे। एक सप्ताह से अधिक समय से सीटी स्कैन मशीन खराब है। प्राइवेट में सीटी स्कैन कराने पर 1500 रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया की मशीन का एक पुर्जा खराब हो गया है। इसके ठीक होने में 15 दिन लग सकते हैं। एक नई मशीन शासन से मिल गई है। जल्द ही उसे स्थापित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







नई आई करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन को ठिकाने की तलाश

मेडिकल कॉलेज में करोड़ों रुपये की सीटी स्कैन मशीन शासन ने भेजी है। इस मशीन को स्थापित करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आयुष विंग को चिन्हांकित किया था। मगर, आयुष विंग के कर्मचारियों ने बिल्डिंग खाली कराने पर विरोध शुरु कर दिया है। ऐसे में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन को स्टॉल नहीं किया जा सकता है। यह मशीन खुद ठिकाने तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed