फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Passenger creates ruckus after AC failure in Suhaildev Express

UP News: सुहेलदेव एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर यात्रियों का हंगामा, टीटीई को बंधक बनाकर शौचालय में किया बंद

Sat, 12 Aug 2023 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

सुहेलदेव एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। टीटीई को बंधक बनाकर शौचालय में बंद कर दिया। टूंडला स्टेशन पर पुलिस फोर्स की मदद से उसे बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Passenger creates ruckus after AC failure in Suhaildev Express
सुहेलदेव एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली रेलखंड पर सुपरफास्ट ट्रेन के कोचों के एसी खराब होने पर यात्रियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और जमकर हंगामा किया। यही नहीं कोच में चल रहे टीटीई को बंधक बनाकर शौचालय में बंद कर दिया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित टूंडला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन को रोका गया। इसके बाद पुलिस फोर्स की मदद से टीटीई को बाहर निकाला गया। खराब कोचों के एसी ठीक कराने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बावजूद एसी सही न होने पर कानपुर में कोच बदलने का आश्वासन देकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस दौरान पीछे चल रही मगध एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर गाजीपुर जा रही 22434 सुहेलदेव एक्सप्रेस के चलने के बाद ही ट्रेन के कोच बी-1 की पावर सप्लाई फेल हो गई। इसके चलते एसी बंद हो गए। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में चल रहे मैकेनिक ने ट्रेन के कोच बी-2 से पावर सप्लाई देने का प्रयास किया तो इस कोच की पावर भी फेल हो गई। पावर फेल होने से दोनों कोच के एसी बंद हो गए। इससे भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए।

यात्रियों ने ट्रेन को चेनपुलिंग कर सोमना स्टेशन पर रोक दिया। जहां यात्रियों को अलीगढ़ स्टेशन पर सही कराने का आश्वासन देकर ट्रेन को चलाया गया। जब ट्रेन अलीगढ़ से बिना रुके गुजरी तो यात्रियों का पारा चढ़ गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके साथ ही ट्रेन में चल रहे प्रयागराज हेडक्वार्टर के टीटीई राजीव रंजन मिश्रा को बंधक बना लिया तथा शौचालय में बंद कर दिया। टीटीई को बंधक बनाने की जानकारी पर रेल अधिकारियों ने ट्रेन वहां से चलाकर टूंडला स्टेशन पर रोकने व टूंडला एटीएम सहित जीआरपी, आरपीएफ व तकनीशियन टीम के पहुंचे के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: बंदर के हिलाने से धराशायी हो गया नगर निगम का दिशा सूचक बोर्ड, स्कूल बस के ऊपर गिरा; चीख पड़े लोग

ट्रेन के रात 12.05 बजे टूंडला स्टेशन पर रुकते ही उक्त कोचों को घेर लिया गया। टीटीई को शौचालय से बाहर निकाला। एटीएम रविंद्र शर्मा ने यात्रियों को समझाते हुए आई खराबी को सही कराने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बावजूद कोचों में पावर सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। तब कोचों में आई खराबी को कानपुर स्टेशन पर ठीक कराने या कोच बदलवाने के आश्वासन के साथ ट्रेन को रवाना किया गया। थाना जीआरपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई। टीटीई ने भी कोई शिकायत नहीं दी है।

ट्रेन के अन्य कोचों व दूसरी ट्रेनों में शिफ्ट किए यात्री

ट्रेन के एसी ठीक न होने पर गर्मी से परेशान यात्रियों की दशा देखते हुए रेल अधिकारियों ने पहले तो यात्रियों को आनंद विहार से कानपुर तक का साधारण कोच के किराए का आश्वासन दिया, लेकिन जब यात्रियों का विरोध बढ़ा तो अधिकारियों ने बुजुर्ग, बच्चे व महिला यात्रियों को ट्रेन के दूसरे कोचों व पीछे ही जा रही अन्य ट्रेनों में शिफ्ट कर रवाना किया।

यह भी पढ़ेंः- कारस्तानी: बंद हो चुके अस्पताल-पैथोलॉजी लैब की लगा दी NOC, 32 के पकड़े गए

मगध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें रहीं प्रभावित

ट्रेन को चेनपुलिंग कर बार-बार रोकने एवं टूंडला स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़े रहने पर ट्रेन के अन्य कोचों में सवार यात्री परेशान रहे। इस ट्रेन के सोमना, अलीगढ़ स्टेशनों पर रोकने के साथ ही टूंडला स्टेशन पर डेढ़ खड़े रहने के कारण पीछे ही आ रही मगध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों भी प्रभावित रहीं। टूंडला तक यह ट्रेन दो घंटे से अधिक प्रभावित रही।

ट्रेन का एसी फेल होने पर ये है प्रावधान

रेल अधिकारियों के अनुसार अगर ट्रेन का तकनीकी कारणों से एसी फेल हो जाता है तो वैसे ट्रेन में चलने वाली टीम सही कर लेती है, अगर सही नहीं हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में जितनी दूरी तक एसी खराब रहा है। उस दूरी तक नॉन एसी आरक्षण का किराया मानते हुए। क्लेम करने पर जो भी डिफरेंस होता है उसे रिफंड कर दिया जाता है।

सीबीआई में अधिकारी बताने वाले व पत्रकार ने यात्रियों को भड़काया

यात्रियों के हंगामे एवं ट्रेन को चेनपुलिंग कर बार बार रोकने से सुहेलदेव एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक प्रभावित रही। यात्रियों को उकसाने के पीछे दो रेलयात्रियों की भूमिका रही। इसमें एक अपने आप को सीबीआई अधिकारी तथा दूसरा एक एजेंसी का पत्रकार बता रहे थे। अगर उक्त यात्री संयम से शिकायत करते हुए काम लेते तो इतने समय में कानपुर पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान हो जाता।

ट्रेन के कोच की पावर सप्लाई में खराबी आ गई थी। यात्रियों ने सोमना व अलीगढ़ के पास ट्रेन को रोक लिया। साथ ही टीटीई को शौचालय में बंद कर दिया था। टूंडला में ट्रेन को रोकते हुए एसी सप्लाई ठीक करने का प्रयास किया गया। कानपुर में समस्या के समाधान के साथ कुछ यात्रियों को अन्य कोचों व दूसरी ट्रेनों में शिफ्ट करते हुए रवाना किया गया।  -रविन्द्र कुमार शर्मा, सहायक यातायात प्रबंधक, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed