फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crackdown on over 900 vehicles flouting rules

Firozabad News: नियमों की अनदेखी करने वाले 900 से अधिक वाहनों पर शिकंजा

Sun, 25 Oct 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on over 900 vehicles flouting rules
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस टीम द्वारा शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत स्पीड मीटर के माध्यम से प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति की गहन जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले 158 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरस्पीड के चालान किए गए।
विज्ञापन

टीआई महेश सिंह ने बताया कि मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे ऑटो एवं ई-रिक्शा सहित कुल 78 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले 6 ऑटो को सीज किया गया तथा उनके 13 चालान किए गए। अन्य विभिन्न उल्लंघनों में कुल 715 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके अलावा, ईको वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 चालान किए गए, तथा स्टंट करने व तेज गति से बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 7 बाइकों के चालान काटे गए। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से साउंड स्पीकर लगाकर संचालित किए जा रहे 5 ई-रिक्शा के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed