{"_id":"6adcfa6311d2b5df560f6972","slug":"farmer-bitten-by-a-snake-while-tending-to-his-paddy-field-dies-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-188894-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धान के खेत में देखभाल करने गए किसान को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धान के खेत में देखभाल करने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
Sun, 25 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एका। थाना क्षेत्र के गांव मदीपुर पैढ़त में खेत की देखरेख करने गए एक किसान की सर्प के डसने से मौत हो गई।
53 वर्षीय दिनेश कुमार खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम को वह अपने धान के खेत की देखरेख करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान खेत में छिपे किसी जहरीले सर्प ने उनके पैर में डस लिया, जिसके प्रभाव से वह अचेत होकर खेत में ही गिर पड़े। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और वे खोजते हुए खेत पर पहुंच गए। खेत में दिनेश कुमार को अचेत हालत में पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। वे तुरंत उन्हें लेकर देर रात ट्रामा सेंटर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक दिनेश कुमार चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी अनीशा देवी के अलावा दो बेटे और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।