फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Paryushan Mahaparva begins from today with the best forgiveness fast

उत्तम क्षमा व्रत के साथ आज से पर्यूषण महापर्व की शुरुआत

Tue, 30 Aug 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Paryushan Mahaparva begins from today with the best forgiveness fast
पर्यूषण पर्व को लेकर नसिया जी जैन मंदिर में की गई तैयारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व की शुरुआत से उत्तम क्षमा व्रत के साथ हो गई। मंगलवार को सभी जैन मंदिरों में तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

दस दिन तक शहर और देहात क्षेत्रों के जैन मंदिरों में भक्ति का सैलाब उमड़ेगा।
मंदिरों में जैन विद्वानों द्वारा नित्य प्रवचन किए जाएंगे। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी संजीव भैयाजी प्रचवन देंगे। दोपहर में तत्वार्थसूत्र का वाचन किया जाएगा। नई बस्ती स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सौरभ शास्त्री प्रवचन देंगे। सामूहिक पूजा का भी आयोजन किया जाएगा।
रात्रि में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंगलवार को श्री छदामीलाल जैन मंदिर, नसियाजी मंदिर जैन मंदिर, जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुहागनगर में मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विभव नगर स्थित जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व की तैयारियां की जाती रहीं।
विज्ञापन

जैन युवा दिगंबर संघर्ष समिति के निर्देशक संजय जैन पीआरओ ने बताया कि चंद्रप्रभु मंदिर में नित्य प्रवचन व शास्त्र का वाचन होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से सफाई व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed