{"_id":"57f403ba4f1c1b8c32270bd8","slug":"participants-dancing-with-audience-in-the-audition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिशन में प्रतिभागियों के संग झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिशन में प्रतिभागियों के संग झूमे दर्शक
Amar Ujala
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ऑडिशन में प्रतिभागियों के संग झूमे दर्शक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल गर्ग में फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण ने कराया ऑडिशन
फ्रेंड्स प्रतिभा दर्पण के तत्वाधान में 21वे यूपी टैलेंट अवार्ड के लिये ऑडिशन का आयोजन होटल गर्ग में किया गया। कई शहरों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आइकॉन ऑफ यूपी, प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ यूपी, बेस्ट सिंगर, बेस्ट सोलो डांसर, बेस्ट ग्रुप डांसर, बेस्ट एक्टर ऑफ यूपी लिए प्रतिभाओं ने ऑडिशन दिया। ऑडिशन में शिकोहाबाद, फीरोजाबाद, मिर्जापुर, बहराइच, टूंडला के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन किशन बिहारी गर्ग ने फीता काटकर किया। गायन में देश दीपक और ऋतु जादौन के ‘हवा के झोंके मौसमों से रुठ गए’ पर जमकर तालियां बजी। विवेक पांडेय मिर्जापुर के गीत ‘सनम रे, सनम रे’ ने धमाल मचा दिया। सोलो डांस जूनियर में दुष्यंत वीर सिंह, शिश जैन, सौम्या और वंशिका ने अपनी अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाया। सोलो डांस सीनियर में आदित्य कुमार, दिशा गौतम ने धमाल मचाया। आइकॉन ऑफ यूपी की प्रतिभागी खुशबू दुबे, पूजा, प्रिया श्रीवास्तव व स्वर्णिमा चौहान ने मॉडलिंग के राउंड कर जजों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। चयन समिति में अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, इवेंट मैनेजर डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी के अलावा किशन बिहारी गर्ग मौजूद रहे।