{"_id":"66f7070359be854c9901ce24","slug":"parks-will-be-built-in-199-panchayats-at-a-cost-of-rs-608-crore-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-134191-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 199 पंचायतों में 6.08 करोड़ की लागत से बनेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 199 पंचायतों में 6.08 करोड़ की लागत से बनेंगे पार्क
Sat, 28 Sep 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के ग्रामीण अंचल में 199 पार्कों को निर्माण कराया जाएगा। पार्कों के निर्माण में 6 करोड़ आठ लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। पार्कों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों ने भूमि चिह्नांकन का काम पूरा कर लिया है। बारिश थमने के साथ ही अभियान चलाकर इन पार्कों को बनाने का काम सभी ब्लाॅकों में संचालित होगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के ग्रामीण अंचल में पार्क बनवाए जाने के निर्देश डीएम रमेश रंजन ने दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग ने जिले के 199 गांव में पार्क बनाने को भूमि का चिह्नांकन का काम पंचायत सचिवों के द्वारा पूरा कर लिया है। पार्क बनाए जाने का काम बारिश थमने की साथ ही प्रारंभ किया जाएगा। इसमें मनरेगा योजना के साथ-साथ ग्राम पंचायत की राज्य वित्त की धनराशि का उपयोग किया जाएगा।
पार्कों में ये कराया जाएगा काम
ग्राम पंचायतों में बनाए जाने वाले पार्कों के लिए चिह्नांकित भूमि के समतलीकरण कराए जाने के साथ उसके चारों ओर बाउंड्री तथा तार फेंसिंग कराई जाएगी। प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाई जाएंगी। बेंच एवं बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। टहलने को पथवे का निर्माण कराया जाएगा। बैडमिंटन कोर्ट बनेगा।
किस ब्लॉक में कितने बनेंगे पार्क
अरांव ब्लॉक में सात, एका में पांच, फिरोजाबाद ब्लॉक में 11, जसराना में 13, खैरगढ़ में 10 पार्क बनाए जाएंगे। मदनपुर ब्लॉक में सात, नारखी ब्लॉक में 24, शिकोहाबाद ब्लॉक में 16 व टूंडला ब्लॉक में 26 पार्कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
-जिले की ग्राम पंचायतों में 199 पार्कों का निर्माण मनरेगा योजना एवं ग्राम पंचायतों की धनराशि से कराया जाएगा। जिन पंचायतों में भूमि के चिह्नांकन का काम पूरा हो गया है। बारिश रुकने के साथ पार्क को बनाने का काम प्रारंभ किया जाएगा।
शत्रोहन वैश्य, सीडीओ।