{"_id":"6a382c62f560950f60010dee","slug":"palledar-commits-suicide-by-hanging-due-to-family-dispute-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-177816-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पारिवारिक कलह में पल्लेदार ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पारिवारिक कलह में पल्लेदार ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला बघेल कॉलोनी में रविवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक युवक फंदा पर लटका मिला। जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
थाना उत्तर के बघेल कॉलोनी निवासी सर्वेश (32) कोटला रोड स्थित मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। शुक्रवार को जमालपुर निवासी उसकी साली शिल्पी की बरात आई थी। वह अपनी पत्नी चांदनी, बेटे आयुष, प्रशांत के साथ कार्यक्रम में शामिल होने को पहुंचा था। शनिवार को वह विदा होने से पहले ही ससुराल से अपने घर पर चला आया था, जबकि पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़ आया था। रविवार सुबह सर्वेश ने अपने कमरे में जाकर पंखे पर रस्सी का फंदा कसकर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर से नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा। इस दौरान कमरे में उसका शव लटक रहा था। उन्होंने इलाका पुलिस और मृतक की पत्नी को फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजन और परिजन भी पहुंच गए। मृतक पांच भाई- बहन में सबसे छोटा था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पारिवारिक कलह के कारण एक पल्लेदार ने फंदा से लटककर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।