{"_id":"57e5862c4f1c1b4f5aa82f94","slug":"pak-pm-s-effigy-burnt-in-protest-against-the-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में पाक पीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में पाक पीएम का फूंका पुतला
Amar Ujala
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
हमले के विरोध में पाक पीएम का फूंका पुतला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद द्वारा शाम को निकाला गया कैंडल मार्च
भारतीय सवर्ण संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष निशांत गर्ग के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान से युद्ध करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। युद्ध के लिए देश का सवर्ण युवा तन, मन, धन से अपना सहयोग करेगा। जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह परिहार ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों को आपसी मतभेद भुलाकर देशहित में फैसला लेना चाहिए। पुतला दहन में मनोज भटनागर, गोपाल शर्मा, विशाल गुप्ता, राज पाठक, अनूप, अंकित, डा. अखिलेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राजा ठाकुर, पंकज शर्मा आदि रहे।
विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद द्वारा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। मार्च शाम सात बजे शास्त्री मार्केट से प्रारंभ हुआ। मार्च शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहे कंपनी बाग होते हुए सुभाष तिराहे पर समाप्त हुआ। मार्च में परिषद के प्रमुख अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष सागर वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, कन्हैयालाल, विकास वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि शामिल रहे।
विज्ञापन
व्यर्थ नहीं जाएगी शहीद जवानों की शहादत
उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए उसायनी स्थित श्रीमती राजरानी विद्या मंदिर में सभा का आयोजन किया गया। सभा में भूतपूर्व सैनिक शरण पाल शर्मा, कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले अविनाश शर्मा, उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण कुमारी मिश्रा शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। इसके उपरांत कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उसायनी क्षेत्र में मार्च निकाला गया।
हवन-यज्ञ कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए गोरक्षा समिति द्वारा हवन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गोरक्षा समिति के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। हवन आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान मनोज यादव, उपेंद्र यादव, नरेश यादव, डा. भूरे सिंह, श्री कृष्ण यादव, महेश कुमार, अशोक यादव आदि रहे।