फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Oxygen supplier could not provide record of 250 cylinders

ऑक्सीजन सप्लायर नहीं दे सका 250 सिलिंडरों का रिकार्ड

Mon, 03 May 2021 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supplier could not provide record of 250 cylinders
फिरोजाबाद। ऑक्सीजन प्रबंधन टीम के अध्यक्ष और सीडीओ चर्चित गौड़ ने नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार एवं ड्रग निरीक्षक के साथ रविवार को मां वैष्णो ऑक्सीजन सप्लायर के ऑफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लायर 250 ऑक्सीजन सिलिंडर का रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। सीडीओ ने सप्लायर का लाइसेंस निरस्त किए जाने का नोटिस देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए सीडीओ चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में ऑक्सीजन प्रबंधन टीम का गठन किया है। इसमें नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार एवं ड्रग निरीक्षक को शामिल किया है। रविवार को सीडीओ चर्चित गौड़ ने नगर मजिस्ट्रेट एवं ड्रग निरीक्षक को साथ लेकर मां वैष्णो ऑक्सीजन सप्लायर के यहां जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जांच में 250 सिलिंडरों का रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर सीडीओ ने मामले की जानकारी डीएम को दी। इसके साथ ही ड्रग निरीक्षक को निर्देश दिए कि मां वैष्णो सप्लायर का लाइसेंस निरस्त किए जाने का नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ऑक्सीजन वितरण के लिए तय प्रारूप के आधार पर ही ऑक्सीजन का वितरण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर मरीज के तीमारदार मोबाइल नं. 7457022848 पर चिकित्सक के पर्चे को व्हाट्सएप करें। टीम द्वारा जांच के बाद सही पाए जाने पर मरीज को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल नंबर 757982909 पर या टोल फ्री नं0 18001803142 पर कॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed