{"_id":"6019969b8ebc3e389242eef8","slug":"over-the-years-the-dilapidated-tundla-bajidpur-contact-road-has-turned-into-potholes-firozabad-news-agr4789573186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों से जर्जर टूंडला-बाजिदपुर संपर्क मार्ग हुआ गड्डों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों से जर्जर टूंडला-बाजिदपुर संपर्क मार्ग हुआ गड्डों में तब्दील
विज्ञापन
टूंडला के लाइनपार क्षेत्र में जर्जर वाजिदपुर मार्ग पर सड़क की दुर्दशा
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। टूंडला-वाजिदपुर संपर्क मार्ग वर्षों से मरम्मत न होने पर गड्डों में तब्दील हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
लाइनपार अहाता शोभाराम से वाजिदपुर होकर फतेहाबाद आगरा जाने वाला संपर्क मार्ग की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। जर्जर सड़क व जगह-जगह गहरे गड्डे हो गए हैं जिससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क की शिकायत वे कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों ने सरपंच योगेश कुमार, रघुवीर सिंह, चोखे लाल, नाहर सिंह, मन्नालाल, डालचंद, लीलाधर वर्मा, हरचरन वर्मा, हरनारायण सिंह, महेश चंद, विजेंद्र कुमार, मोहर सिंह, मान सिंह, रमेशचंद्र, तीर्थ राम, चंदन सिंह, अयोध्या प्रसाद, रोमन सिंह व दलबीर सिंह यादव आदि हैं।
विज्ञापन
इन गांवों के ग्रामीण है प्रभावित
टूंडला। गांव नगला गार्डन, गढ़ी चेना, भीकनपुर,पीपरिया, कुतुकपुर साहब, बजहेरा, गढ़ी साहब, गदलपुरा, रसूलाबाद, बालमपुर, गढी भगवंत, जटपुरा, नगला दत्त, नगला हरिश्चन्द्र, अनवारा, ठार गंगाराम, ग्वारई, नगला राजपति, आदि गांव के लोगों को टूंडला आने-जाने के लिए एकमात्र सड़क है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।