फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ovarahaid taink aur seedabloo or nirmaan kaary band

ओवरहैड टैंक और सीडब्लूआर निर्माण कार्य बंद

Sun, 09 Oct 2016 01:30 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 09 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
ovarahaid taink aur seedabloo or nirmaan kaary band
ओवरहैड टैंक और सीडब्लूआर निर्माण कार्य बंद - फोटो : Amar ujala
- पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत कोटला मोहल्ला में हो रहा था निर्माण
विज्ञापन

- मामले के निस्तारण को जलनिगम अधीक्षण अभियंता ने डीएम को भेजा पत्र

पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत कोटला मोहल्ले में चल रहा ओवरहेड टैंक और सीडब्लूआर निर्माण का कार्य एक माह से बंद है। सीएम की प्राथमिकता की वाली योजना में कार्य देरी से होने पर अफसरों की चिंता बढ़ गई है।
पुनर्गठन पेयजल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था जलनिगम द्वारा शहर में पाइप लाइन डालकर घर-घर मीठा पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों की लागत से शहर में 16 ओवरहेड टैंक और 22 सीडब्लूआर का निर्माण कराया जाना है। जिला प्रशासन एवं नगर नगर निगम प्रशासन द्वारा जमीन मुहैया कराने के बाद जलनिगम अस्थाई खंड द्वारा अधिकांश स्थानों पर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कोटला मोहल्ला में भी कब्रिस्तान की जमीन से अतिक्रमण हटवाकर कार्य प्रांरभ करने को जलनिगम के हैंडओवर कर दिया था। कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। बाद में, विवाद बढ़ने पर जलनिगम ने कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में पिछले एक माह से ओवरहेड टैंक और सीडब्लूआर का निर्माण कार्य बंद है। इस संबंध में जलनिगम आगरा के अधीक्षण अभियंता आरके गर्ग ने डीएम को पत्र भेजकर जल्द मामले का निस्तारण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed