फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Out-of-control car hits motorcycle; BSc student killed.

Firozabad News: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, बीएससी के छात्र की मौत

Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car hits motorcycle; BSc student killed.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर नौशहरा के पास शुक्रवार दोपहर कार ने बाइक सवार बीएससी के छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। तीन बार कार पलटा खाने के कारण उसमें सवार वृद्ध दंपती घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इटावा के थाना बकेवर निवासी यज्ञदत्त मिश्रा (82) अपनी पत्नी शशि मिश्रा (75) के साथ घुटनों का इलाज कराने हरियाणा के होडल गए थे और पिछले एक माह से अपनी बेटी रागिनी मिश्रा व दामाद के घर ठहरे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दंपती बेटी की कार से वापस बकेवर (इटावा) जा रहे थे। कार को उनकी मौसी का बेटा देवेंद्र निवासी होडल, हरियाणा चला रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही कार नौशहरा हाईवे स्थित सरिया फैक्टरी के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सिरसागंज की ओर जा रहे बाइक सवार आदित्य (22) पुत्र अलवर सिंह निवासी ग्राम नगला कुंभ, थाना नारखी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य उछलकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। कार भी असंतुलित होकर तीन बार पलटी खाते हुए बाईं ओर जाकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आदित्य को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार यज्ञदत्त मिश्रा और शशि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कार चालक देवेंद्र को मामूली चोट आई है।





मृतक आदित्य के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक देवेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- जयबिंद गुप्ता, शिकोहाबाद सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed