फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Out of 70 complaints received during Samadhan Diwas, only eight were resolved.

Firozabad News: समाधान दिवस में आईं 70 शिकायतों में सिर्फ आठ निस्तारित

Sat, 05 Oct 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 05 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Out of 70 complaints received during Samadhan Diwas, only eight were resolved.
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों को सुनने के साथ उनका निस्तारण करने के निर्देश जिला स्तरीय अफसरों को दिए। 70 शिकायतों में से सिर्फ आठ का ही मौके पर निस्तारण किया गया। सिरसागंज तहसील प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित एवं सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने शिकायतों को सुना। टीमों को मौके पर जाकर उसका निस्तारण भी कराया। बुजुर्ग 10 वर्ष से अपनी भूमि का पट्टा पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की। लेखपाल एवं तहसीलदार को पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सराय भरथरा निवासी आकिल ने कहा कि उसकी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं वह एसएसपी के समक्ष रोने लगा। डीएम ने एसओ सिरसागंज को तत्काल जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकांश शिकायतें राजस्व, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था, पूर्ति, बेसिक शिक्षा एवं डीपीआरओ विभाग से जुड़ी थीं। 70 में आठ शिकायतें निस्तारित की। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों से जनता में विश्वास बढ़ा है। सीएमओ डाॅ. रामबदन राम, बीएसए आशीष पांडेय, पीडी डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी, एसडीएम सिरसागंज रंजीत सिंह, सीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

---

तहसीलदार की नियुक्ति की मांग
फिरोजाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन सिरसागंज के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने डीएम को संबोधित सौंपे ज्ञापन में कहा कि तहसील को बने हुए आठ वर्ष बीत गए हैं। लेकिन उप निबंधक कार्यालय तहसील शिकोहाबाद में संचालित है। क्षेत्र की जनता को रजिस्ट्री कराने को शिकोहाबाद जाना पड़ता है। इसके कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी स्थापना तहसील प्रांगण में की जाए। सिरसागंज में तहसीलदार की नियुक्ति न होने के कारण धारा 67 के वादों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। काफी पत्रावलियां विचाराधीन है। रजिस्टार कानूनगो का पद भी खाली है। डीएम ने समस्याएं सुनने के साथ निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टूंडला में 33 शिकायतों में पांच निस्तारित
टूंडला। तहसील के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें 33 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में सबसे अधिक शिकायतें अवैध कब्जे, आवास, नाली खरंजा, राशन कार्ड, बिजली, पुलिस विभाग आदि की रहीं। दर्ज शिकायतों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, विद्युत एसडीओ दुष्यंत कुमार, नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, एडीओ पंचायत इंद्रलता तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed