फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   other

बंदियों ने सीएम राहत कोष में दिए 21 हजार रुपये

Mon, 13 Apr 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
other
फिरोजाबाद। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने भी कोरोना की जंग में मदद की है। बंदियों ने जेल में काम करने से होने वाली आय से 21 हजार रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है। जबकि कारागार में निरुद्ध बंदियों को काम करने पर मात्र 25 रुपये से 40 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। समाज में जेल एक ऐसा स्थान है, जिसमें रहने वाले लोगों को व्यक्ति घृणा और तिरस्कार की दृष्टि से देखता है, लेकिन अब जेल प्रताड़ना गृह या अपराधियों की शरण स्थली न होकर सुधार गृह का रूप ले चुकी है। कोरोना की जंग में बंदियों का मन भी राहत कोष में पैसा देने लिए हुआ।
विज्ञापन

इन बंदियों को काम के बदले प्रतिदिन से 40 रुपये तक मिलते हैं। इतने कम मेहनताना होते हुए भी जेल के 19 कैदियों द्वारा कुल 21900 का योगदान दिया गया है। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि इसकी पहल प्रेमवीर सिंह नाम के कैदी द्वारा की गई थी, जिससे दूसरे 18 कैदी भी प्रेरित हुए। इसके पूर्व समस्त कारागार स्टाफ द्वारा अपना एक दिन का वेतन भी उक्त राहत कोष में दिया जा चुका है। कैदियों का यह पैसा सेंट्रल बैंक में चेक के माध्यम से जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed