{"_id":"6a85f5ac63d34e9f32071cda","slug":"ordnance-factory-tender-scam-five-member-cbi-team-questions-officials-at-oef-firozabad-news-c-169-1-mt11005-182623-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्डिनेंस फैक्टरी टेंडर घोटाला: सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने ओईएफ में की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्डिनेंस फैक्टरी टेंडर घोटाला: सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने ओईएफ में की पूछताछ
Wed, 19 Aug 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी (ओईएफ) हजरतपुर में करोड़ों रुपये के टेंडर गोलमाल और रिश्वतखोरी के मामलों की जांच के सिलसिले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने फैक्टरी परिसर में डेरा डालकर पूछताछ की। सोमवार से शुरू हुई जांच मंगलवार दोपहर तक चली।
गाजियाबाद स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने 7 जुलाई को टेंडर में गड़बड़ी, सियोल यात्रा की टिकट बुकिंग और कांच कारखाने की बाउंड्रीवाल निर्माण में 30 लाख रुपये की रिश्वतखोरी से जुड़े चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। पूर्व में गाजियाबाद सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के दौरान जो आरोपी उपस्थित नहीं हो सके थे उनसे पूछताछ के लिए टीम सीधे फिरोजाबाद पहुंची।
महिला डीएसपी और चार मुकदमों के अलग-अलग जांच अधिकारियों (आईओ) की मौजूदगी में सीबीआई टीम ने ओईएफ के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को तलब कर उनके बयान दर्ज किए। साथ ही टेंडरों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिए। मामले में पूर्व मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंह, फैक्ट्री कर्मियों और ठेकेदारों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।