फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opposition to laying gas pipelines in densely populated areas

Firozabad News: घनी आबादी में गैस पाइप लाइन डालने का विरोध

Mon, 05 Oct 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Opposition to laying gas pipelines in densely populated areas
फिरोजाबाद। घनी आबादी क्षेत्र में कमर्शियल गैस कनेक्शन की पाइप लाइन डालने को चल रही सड़क खोदाई का लोगों ने विरोध किया। लोगों के विरोध के बाद गेल की टीम वापिस लौट गई।
विज्ञापन

गेल द्वारा शहर की घनी आबादी वाले संत ग्लास कंपाउंड के पास एक निजी फर्म को कमर्शियल गैस कनैक्शन की स्वीकृति दी है। गैस पाइप लाइन के लिए फिलहाल गेल द्वारा सड़क खोदाई कराई जा रही है। रविवार को जैसे ही गेल की टीम गैस पाइप लाइन डालने को खोदाई करने पहुंची। लोगों ने घनी आबादी में कमर्शियल लाइन डालने का विरोध शुरू कर दिया। क्षेत्रीय नागरिक विपिन गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल आदि के अनुसार आबादी क्षेत्र में कमर्शियल गैस सप्लाई सुरक्षा की दृष्टि से गलत है।इस संबंध में गेल अफसरों से वार्ता का प्रयास हुआ। लेकिन क्षेत्रीय अधिकारी का फोन रिसीव नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed