फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Junior Resident assaulted and shirt torn at trauma center.

Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर में जेआर से मारपीट, शर्ट फाड़ी

Mon, 05 Oct 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 05 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Junior Resident assaulted and shirt torn at trauma center.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में रविवार शाम मरीज के उपचार के दौरान परिजनों ने जूनियर रेजीडेंट (जेआर) डॉक्टर से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने डॉक्टर की शर्ट भी फाड़ दी। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रॉमा सेंटर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




बताया गया है कि एक मरीज ने अपनी नस काट ली थी। परिजन उसे उपचार के लिए शाम के समय ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां मरीज का उपचार जेआर डॉक्टर जतिन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिजनों और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी शर्ट फाड़ दी।चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नवीन जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से घटना की जानकारी ली और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि डॉक्टर के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed