फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Opposition to break the temple slab during the removal of encroachment

अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर की पटिया तोड़ने का विरोध

Sat, 25 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Opposition to break the temple slab during the removal of encroachment
जसराना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
कस्बे में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान पर लोगों ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। कई संगठन के लोगों ने प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रशासन ने जानबूझकर मां कामाख्या धाम की दुकानों की पटिया को तुड़वा दिया। पीठाधीश ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान में भेदभाव किया गया है। मां कामाख्या धाम को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष नीलकमल यादव ने कहा कि अधिशासी अधिकारी पूर्वाग्रह से ग्रसित मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। नालों के ऊपर बने अवैध निर्माणों को नहीं तोड़ा गया है। वहीं जसराना के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रतीक मंदिर को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी को कानूनी नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाओ अभियान की पूरी वीडियोग्राफी एवं कार्रवाई का मानक मांगा जाएगा। मानकों के अनुरूप कार्रवाई न होने पर उच्च न्यायालय में अधिशासी अधिकारी के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। वहीं अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि मंदिर की नहीं दुकानों की पटियों को तोड़ा गया है। किसी भी पूर्वाग्रह एवं भेदभाव के साथ कार्रवाई पहीं की गई है। नाला सफाई के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने किया विरोध
जसराना (ब्यूरो)। एसडीएम जसराना के नेतृत्व में कस्बे में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर नाले के ऊपर रखी पटियाओं केा हटवाया गया। बंद दुकानों के खिलाफ  कार्रवाई न होने पर अन्य दुकानदारों ने विरोध किया। बाद में एक दुकानदार नीलेश गुप्ता को बुलवाकर उसकी दुकान का शटर खुलवाया गया। कर्मचारियों ने हथौडे़ से उसकी भी पटिया को तोड़ दिया। एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने नाले के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है, स्वयं हटा लें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मय पुलिस फोर्स, ईओ आलोक रंजन नगर पंचायत के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed