फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   OPD will start in the district hospital for cancer patients

कैंसर मरीजों के लिए जिला अस्पताल में शुरु होगी ओपीडी

Sat, 13 Feb 2021 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
OPD will start in the district hospital for cancer patients
फिरोजाबाद। कैंसर पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने कैंसर पीड़ितों के लिए ओपीडी और डे-केयर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसका संचालन होने से कैंसर के संभावित लक्षण होने पर समय से पता लगाया जा सकेगा। इससे अब कैंसर का समय रहते इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में कैंसर जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। कैंसर रोग जब गंभीरावस्था में पहुंच जाता है तब जाकर मरीज जांच कराते हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक के द्वारा जारी किए पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल में कैंसर से ग्रसित मरीजों को डे-केयर चिकित्सा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए जिला अस्पताल में शीघ्र ही कैंसर की ओपीडी और डे-केयर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक चिकित्सक और दो स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जिससे कैंसर मरीजों का जल्द ही इलाज मिल सके। महानिदेशक का पत्र जारी होने के बाद से जनपद में कैंसर का प्राथमिक उपचार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए ओपीडी शुरू करने के आदेश महानिदेशक के हैं। इसके लिए एक योग्य चिकित्सक को चयनित किया जाएगा। जिला अस्पताल में अब कैंसर मरीजों को ओपीड़ी की सुविधा मिलने लगेगी। -डॉ. आरके पांडेय, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed