फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Only holders of a PM will now work

अब एक बजे तक होगा सिर्फ खाताधारकों का काम

Thu, 17 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Only holders of a PM will now work
बैंक अ‌फसराें के साथ्‍ा बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
जिले की सभी बैंक शाखाओं में करेंसी चेंज अथवा और जमा करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। बैंकों से बाहर लगने वाली भीड़ कम करने का जिला प्रशासन ने नया तरीका निकाला है। आज यानि 17 नवंबर से सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक केवल खाताधारकों का काम होगा। बिना खाताधारकों के नोट बदलने का कार्य दोपहर एक बजे के बाद किया जाएगा। उनकी कतार भी एक बजे से लगने दी जाएगी। दूसरे के लिए करेंसी बदलने वालों को जेल भेजा जाएगा। प्रशासन उन बैंक अफसरों -कर्मचारियों को चिह्नित कर रहा है जो नियम विरुद्घ करेंसी चेंज करा रहे हैं।
विज्ञापन

500-1000 के नोट बंद होने के बाद बने हालात को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। डीएम राजेश प्रकाश ने कहा कि बैंकों में जिनके एकाउंट खुले हैं उनकी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। कैश मुद्रा सम्बंधी आरबीआई के नए प्रावधान लागू होने के कारण 24 नवंबर तक एक बार ही कैश बदला (विनिमय) जा सकेगा। फर्जी आईडी के माध्यम से कैश निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा बड़ी मात्रा में कैश मुद्रा का विनिमय करने की गोपनीय सूचना मिली है।
विज्ञापन

इससे कानून व्यवस्था खराब हो रही है। ऐसे अधिकारियों का चिह्नित किए जा रहे हैं।  जिलाधिकारी ने बताया कि गैर खाताधारक  जो कैश मुद्रा विनिमय (बदलना) चाहते हों उनका प्रवेश दोपहर एक बजे से शाम को चार बजे तक होगा। शाम को चार बजे शेष बचने वालों को बैंक की ओर से पेपर टोकन जारी किया जाएगा। शाम को चार बजे के बाद कोई कतार में नहीं लगे। कैश मुद्रा विनिमय करने वालों दाहिने हाथ की इंडेक्स फिंगर पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। यह आरबीआई के आदेश हैं। इससे शरारती तत्व व दलाल बार-बार कतार में नहीं लग पाएंगे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की टीमें दलालों एवं धंधेबाजों का चिह्नांकन कर रही हैं। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कैश मुद्रा विनिमय के लिए लाइन में लगने वाले व्यक्तियों को अपनी आईडी की फोटो प्रति के साथ मूलप्रति साथ रखनी होगी। यदि किसी के पास गलत आईडी मिली तो उसे जेल भेजा जाएगा। इस बैठक में एसएसपी लीड बैंक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव के साथ जिले के 22 बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed