फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one accused arrested while two others absconded In Firozabad who stole bikes and sold them at low prices

Firozabad: एक लाख की बाइक पांच हजार में करते बिक्री, काटकर पार्ट्स की होती है सप्लाई; एक गिरफ्तार... दो फरार

Mon, 10 Jun 2024 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 07:13 PM IST
सार

आरोपी महंगी बाइक चोरी करके मामूली दामों में बेच देते थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि इसके दो साथी दो फरार हो गए। उनके कब्जे से बाइक के पार्ट्स भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
one accused arrested while two others absconded In Firozabad who stole bikes and sold them at low prices
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़े पैमाने में चोरी के वाहन काटे जा रहे हैं। फरिहा थाना पुलिस ने वाहन चोर को बाइक के पार्ट्स सहित गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार हैं। फरार आरोपी रामगढ़ क्षेत्र के ही हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


फरिहा थाना पुलिस ने बाइक चोरी कर कटाई के बाद पार्ट्स बेचने वाले गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गैंग में कुल तीन लोग शामिल हैं। इनमें नारखी के गांगनी निवासी मटरू, बंबा चौराहा सैलई रोड निवासी राजेश और पप्पू कबाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मटरू चोरी की बाइकों की कटाई करता है। फरार आरोपी राजेश बाइकों की चोरी करता है। पप्पू कबाड़ी रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की गईं बाइकों के पार्ट्स कटाई के बाद बेचता है। यह तीनों आरोपी एक लाख की बाइक की पांच चार से पांच रुपये में कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ और रसूलपुर में संचालित होते हैं कबाड़खाने

रामगढ़ और रसूलपुर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कबाड़ की दुकानें संचालित होती हैं। इन क्षेत्र के कबाड़ियों के यहां से कई बाहर बाहरी जनपदों की पुलिस ने चोरी के वाहन बरामद भी किए हैं। थाना पुलिस को जानकारी होने के बाद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। 



साथ ही स्क्रैप सेंटर की अनुमति उप संभागीय विभाग द्वारा दी जाती है। उप संभागीय विभाग के अधिकारियों की मानें तो बिना अनुमति के ही यह कबाड़ की दुकानें संचालित हो रही हैं। जहां पलक झपकते ही बाइक व कार की कटाई कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed