फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the orders of the Chief Minister, the team of experts from Kanpur and Agra came to the medical college

मुख्यमंत्री के आदेश पर कानपुर और आगरा से मेडिकल कॉलेज में आई विशेषज्ञों की टीम

Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the Chief Minister, the team of experts from Kanpur and Agra came to the medical college
फिरोजाबाद। जनपद में डेंगू और वायरल बेकाबू हो गया है। 24 दिन से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी हालात खराब हैं। आए दिन इलाज के दौरान बच्चे दम तोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कानपुर और आगरा मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल और वयस्क वार्ड में भी भर्ती मरीजों को दिए जा रहे इलाज को देखा। मरीजों के डाटा और किस क्षेत्र से मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं सहित अन्य जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर लखनऊ, आगरा और कानपुर से कई टीमों ने जनपद में डेरा डाला लिया है। इससे पूर्व भारत सरकार से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम जनपद में भ्रमण पर रही। इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आए। शुक्रवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज से डॉ.यशवंत कुमार, डॉ. सौरभ और आगरा मेडिकल कॉलेज से डॉ. नीरज यादव, डॉ. टीपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में देखा।
विज्ञापन

पैथॉलॉजी में की जा रहीं जांच और डाटा का देखा। मरीजों से मिलने वाले इलाज की जानकारी ली। टीम मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर चार और पांच में भी निरीक्षण करने पहुंची। यहां एक-एक मरीज हाल जाना और उनको मेडिकल कॉलेज की ओर से उपलब्ध कराई जा रही दवाओं के बारे मे जानकारी दी। टीम बुखार प्रभावित इलाकों मेें भी निरीक्षण करने को पहुंची। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डा. एलके गुप्ता और मेडिसन विभागध्यक्ष डा. मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed