{"_id":"66fdbfe4ad98ad3c880a9424","slug":"old-woman-dies-due-to-bike-collision-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-134520-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
Thu, 03 Oct 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्धा गंभीररूप से घायल हुई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका काफी गरीब थी, दूसरे के घरों पर काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।
मृत सावित्री देवी (62) दूसरे के घरों में काम करती थी। घटना के समय वह काम से घर लौट रही थी। लालपुर गांव के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।