फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old man standing on the highway trodden by truck, killed

हाईवे पर खड़े वृृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 17 Sep 2016 01:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 17 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Old man standing on the highway trodden by truck, killed
आसफाबाद चौराहा के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एदलनगर आसफाबाद निवासी कोमल सिंह (55) सुबह करीब छह बजे आसफाबाद चौराहा के समीप खड़ा था, तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे में वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों के साथ इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम कराकर शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed