फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old man dies in village Jodhpur, accused of murder

गांव जोधपुर में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 05 Dec 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in village Jodhpur, accused of murder
फिरोजाबाद/एका। थाना क्षेत्र के गांव जोधपुर निवासी वृद्ध की शुक्रवार रात मौत हो गई। वृद्ध के भतीजे ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव जोधपुर निवासी 85 वर्षीय साहब सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भतीजे रेशम सिंह के पास रहता था। रेशम सिंह अपने चाचा की देखभाल करने के साथ ही भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 24 बीघा जमीन भी थी। शुक्रवार रात साहब सिंह की तबीयत यकायक खराब हो गई। आनन-फानन परिजन साहब सिंह को निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर रेशम सिंह के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान रेशम सिंह के भाई राजेश ने साहब सिंह की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए एका पुलिस को सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि जमीन के लालच में रेशम सिंह ने की चाचा की हत्या की है। सूचना पर थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि साहब सिंह की मौत बीमारी के कारण हुई है। उनके नाम 24 बीघा जमीन थी। साहब सिंह की देखभाल रेशम सिंह द्वारा की जा रही थी लेकिन उसके भाई राजेश ने हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed