फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old man crossing the highway crushed by roadways bus, dies

Firozabad News: हाईवे पार कर रहे वृद्ध को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Old man crossing the highway crushed by roadways bus, dies
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात्रि आठ बजे करीब की है। फिरोजाबाद हाईवे स्थित केडी होटल के पास करीब 58 वर्षीय एक वृद्ध सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच आगरा की ओर से फिरोजाबाद जा रही तेज गति से जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाते हुए बस को टोल से कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही चालक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बस चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed