फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old and young sensation killing

वृद्ध और युवक की हत्या से सनसनी

Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Old and young sensation killing
वृद्ध और युवक की हत्या से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद-फीरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चर्च तिराहे के निकट मंगलवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं मैनपुरी रोड पर सत्येंद्र कोल्ड स्टोरेज के पास बने गोदाम में वृद्ध की हत्या कर बाइक और कोल्डड्रिंक की क्रेट बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चर्च तिराहा के निकट चिम्मनलाल की दुकान के सामने सर्विस रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त प्रवेंद्र कठेरिया (25) पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम शहजलपुर थाना शिकोहाबाद के रूप में की। युवक शहजलपुर के सामने स्थित मंडी समिति में पल्लेदारी करता था। प्रवेंद्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात को प्रवेंद्र घर नहीं पहुंचा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे कोई परिचित मै. चिम्मनलाल अग्रवाल जहां गिट्टी बालू व पत्थर की दुकान है के सामने किसी बहाने से बुला लाया और गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने हत्या के विरोध में हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। कई बार पुलिस से परिवारीजनों की नोकझोंक भी हुई। सीओ सिटी राजेश चौधरी व सीओ श्यामकांत के साथ कई थाना की पुलिस पहुंच गई। लोगों को बमुश्किल समझाबुझा कर शांत किया गया। पिता रामबहादुर ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना मैनपुरी रोड पर सत्येंद्र कोल्ड स्टोरेज के सामने हुई। ओमनगर थाना शिकोहाबाद निवासी महेश (62) खोखा में परचून व कोल्डड्रिंक की दुकान करते थे। उनके दोनों पुत्र प्रवीन व संदीप उर्फ राजू उनका हाथ बंटाते थे। खोखा के पीछे बने गोदाम में महेश अकेले रहते थे। मंगलवार की रात वह गोदाम में सोने चले गए। बुधवार सुबह उनका छोटा बेटा राजू गोदाम पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। काफी देर बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह गोदाम की दीवाल पर चढ़कर अंदर चला गया। वहां महेश का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। चेहरे व शरीर पर कोल्डड्रिंक की बोतल से की गई मारपीट के निशान दिखाई दे रहे थे। राजू ने बताया कि बदमाश पिता की हत्या करने के साथ ही कोल्डड्रिंक की क्रेटें और बाइक लूट कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। राजू ने रिपोर्ट कराई है। एसपी ग्रामीण अमर सिंह ने घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। चर्च तिराहे के पास चिम्मनलाल की दुकान पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं पर युवक की हत्या की गई। पुलिस इन कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


9.49 पर आई थी मिस काल
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। प्रवेंद्र का मोबाइल उसके पास ही मिला है। मृतक के भाई भूरा ने बताया कि प्रवेंद्र के मोबाइल पर रात 9:49 बजे एक मिस काल आई थी। इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed