फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   officers raided Toll Tundla, two employees holding

अफसरों का टूंडला टोल पर छापा, दो कर्मचारी पकड़े

Wed, 15 Jul 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
 officers raided Toll Tundla, two employees holding
 टूंडला टोल पर तैनात कर्मचारियों की हरकतों को देखकर खुद अधिकारी दंग रह गए। राहगीरों के साथ हद दर्जे की अभद्रता एवं गाली गलौज होते देख प्रशासन के अफसरों का पारा चढ़ गया। टोल मैनेजर की क्लास ही नहीं लगाई बल्कि अभद्रता करने वाले दो कर्मचारियों को पुलिस को हवाले किया। एनएचएआई के भी अफसरों को इसकी सूचना दी। हिदायत दी कि अभद्रता की गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

टूंडला टोल प्लाजा पर जाम के साथ ही टैक्स वसूलने के दौरान वहां तैनात स्टाफ के द्वारा हद दर्जे की अभद्रता की शिकायत डीएम विजय किरन आनंद को मिली थी। इनकी पड़ताल कराने को डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा और एसडीएम टूंडला आशाराम के साथ सीओ टूंडला प्रशांत कुमार को भेजा। अधिकारियों ने खुद की गाड़ियों के बजाय पड़ताल के लिए प्राइवेट वाहन का प्रयोग किया। अफसरों ने टोल पर पहुंचे और कार्ड को दिखाया तो टोल कर्मियों की भाषा बदल गई। वे राहगीरों से अभद्रता करने पर उतारू हो गए। यह नजारा देखते ही सीओ टूंडला पुलिस फोर्स के साथ आगे बढ़े और कहा कि इस तरह की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने मौके से दो टोल कर्मचारियों को तुरंत ही दबोच लिया और क्षेत्रीय पुलिस के हवाले कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने कहा कि टोल पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी वाहन के चालक द्वारा यदि कोई कार्ड दिखाया जाता है, तो वह उसको नहीं मानते बल्कि जबरन टोल टैक्स वसूलने पर उतारू हो जाते हैं। अफसरों ने मौके पर एनएचएआई के अफसरों को बुला लिया और उनको भी हकीकत की बताई। सीओ टूंडला प्रशांत कुमार ने कहा कि टोल पर अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नजारा देखकर राहगीर रह गए दंग
प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों की टीम को टोल प्लाजा पर देखकर राहगीर पर दंग थे। क्योंकि उन्होंने अभद्रता करने वाले टोल स्टाफ की पिटाई की। अफसरों को देखकर तो कई रुटीन में निकलने वाले वाहन स्वामियों ने रात को ही जाम की समस्या की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed